← सभी स्व-जाँच

शराब की आदत जाँच (AUDIT)

AUDIT को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने जोखिम भरे, नुकसानदायक पीने और संभावित लत की पहचान के लिए बनाया है। इसमें लगभग तीन मिनट लगते हैं।

स्क्रीनिंग के परिणाम से निदान तय नहीं होता। योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ द्वारा क्लिनिकल जाँच ज़रूरी है।

शराब की आदत जाँच (AUDIT)

पिछले एक साल में अपने शराब पीने के बारे में सोचें।

0 / 10 जवाब दिए0%

1 ड्रिंक = 1 पैग (30 ml) व्हिस्की/रम/वोडका, या लगभग आधी बोतल (330 ml) सामान्य बीयर, या 1 गिलास वाइन।

  1. 1. आप कितनी बार शराब पीते हैं?
  2. 2. जिस दिन पीते हैं, उस दिन आमतौर पर कितने ड्रिंक लेते हैं?
  3. 3. कितनी बार एक ही बार में 6 या उससे ज़्यादा ड्रिंक लेते हैं?
  4. 4. पिछले साल कितनी बार ऐसा हुआ कि शुरू करने के बाद आप पीना रोक नहीं पाए?
  5. 5. पिछले साल कितनी बार शराब की वजह से आप अपना ज़रूरी काम नहीं कर पाए?
  6. 6. पिछले साल कितनी बार ज़्यादा पीने के बाद सुबह उठते ही शराब की ज़रूरत पड़ी?
  7. 7. पिछले साल कितनी बार पीने के बाद पछतावा या अपराध-बोध हुआ?
  8. 8. पिछले साल कितनी बार पीने की वजह से पिछली रात की बातें याद नहीं रहीं?
  9. 9. क्या आपके पीने की वजह से आपको या किसी और को चोट लगी है?
  10. 10. क्या किसी रिश्तेदार, दोस्त, डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी ने आपके पीने पर चिंता जताई या कम करने को कहा?

आपके जवाबों का स्कोर सिर्फ़ इसी फ़ोन/कंप्यूटर पर निकलता है। कुछ भी सेव या किसी को भेजा नहीं जाता।

इस प्रश्नावली के बारे में

AUDIT (Babor व अन्य, WHO 2001)। WHO द्वारा स्वीकृत यह प्रश्नावली सार्वजनिक उपयोग में है; यहाँ यह निःशुल्क और बिना बदलाव के दी गई है। हिंदी अनुवाद: Neuro Mind Bloom।